आनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 17 नग मोबाईल और 2 नग लैपटॉप किया बरामद

अभनपुर,20 जुलाई। राजधानी से लगे अभनपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां आनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि पुलिस को मुखबिरों द्वारा खबर मिली थी की अभनपुर में आनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा था।

जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से 17 नग मोबाईल और 2 नग लैपटॉप बरामद किया गया है। पुलिस करोड़ो रुपए की लेनदेन की संभावना बताई जा रही है। कुछ दिन पूर्व भी अभनपुर पुलिस द्वारा 20 से भी ज्यादा आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गिरफ़्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध 7.8 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों के रायपुर, धमतरी, जांजगीर, सक्ति के निवासी बताये जा रहे है। गिरफ़्तार आरोपियों के नाम संदीप टेटे, देव कुर्रे, वीरेन्द्र सारथी, कुणाल यादव, राहुल कुम्हार है।