छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा जोर का झटका, 50 से अधिक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

जशपुर I चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर नेताओं के बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। साथ ही नेताओं के दल बदल का भी दौर जोरों पर है। इस बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तपकरा मंडल के 50 से अधिक भाजयुमो नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इन सभी कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी विधायक विधायक यूडी मिंज की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली है। चुनावी साल में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। वो भी तब जब पिछले चुनाव में भाजपा को इन क्षेत्र से करारी मात मिली थी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में नेताओं के दल बदल का सिलसिला जोरों पर है, बीते दिनों भाजपा के कद्दवार नेता कहे जाने वाले नंद कुमार साय ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। हाल ही में कवर्धा, ​बीजापुर, भिलाई सहित कई क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी में 50 से अधिक युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया था।