BIG BREAKING : पहले जबरदस्ती मकान में घुसे, फिर कर दी जमकर गोलीबारी, 6 लोगों की मौत…

जोहानिसबर्ग । दक्षिण अफ्रीका में तीन व्यक्तियों ने एक मकान में घुसकर गोलीबारी की जिसमें कम से कम छह व्यक्तियों की मौत हो गयी एवं चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी की यह घटना ईस्टर्न केप प्रांत के करिएगा शहर के समीप क्वानोबुहले में मंगलवार रात में हुई। पुलिस के अनुसार संदिग्धों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की गोलीबारी में पांच पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई और घायलों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता कर्नल प्रिसिला नायडू ने कहा, ‘‘आरोप है कि तीन अज्ञात पुरुष यार्ड में घुस गये और वहां और उसके आसपास मौजूद लोगों पर गोलियां चलाने लगे। द्वार पर दो महिलाओं को गोली मार दी गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि अन्य घायल है।’’ पुलिस ने कहा कि गोलीबारी का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं है।