कलेक्टर ने नबी मोहम्मद को प्रदाय किया व्हीलचेयर

सूरजपुर ,03 जुलाई । नबी मोहम्मद ग्राम कल्याणपुर जनपद पंचायत रामानुजनगर निवासी के द्वारा व्हीलचेयर के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण विभाग को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निर्देश के परिपालन में समाज कल्याण ने व्हील चेयर उपलब्ध कराया, जिसे कलेक्टर ने नबी मोहम्मद को प्रदाय किया। व्हीलचेयर मिलने से उसके जीवन में गतिशीलता तथा आने-जाने में सुविधा होगी। नबी मोहम्मद और उसके परिवार ने व्हीलचेयर मिलने पर राज्य सरकार व जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।