KORBA:24 घंटे के भीतर कई क्षेत्रों में पड़ सकती हैं बौछारें

कोरबा,19 जून (वेदांत समाचार)।भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह से ही धूप झुलसा रही है। दोपहर में लू जैसे हालात हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब होने से गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। उसके बाद ही तापमान में गिरावट आ सकती है। सुबह से ही तेज धूप से लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि तापमान में 1 से 2 डिग्री का अंतर रहता है। मौसम विभाग ने 19 जून से 10 मिली मीटर तक बारिश होने का अनुमान जारी किया है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। लेकिन न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब होने से दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।