हाथी बना यमराज: महिला को सूंड में लपेटकर जान लेने के तक पटका, मौत के बाद इलाके में फैली दहशत

झारखंड के जमशेदपुर शहर से शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। जंगली हाथी ने एक महिला को अपना शिकार बनाते हुए सूंड में लपेट कर पटक पटककर जान ले ली।

शहर के चाकुलिया इलाके के जंगली क्षेत्र में हाथी के बढ़ते हमले के चलते दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अब अपने घरों से निकलने में घबराने लगे है। लोग गजराज को यमराज कहने लगे है। हमला करने वाला हाथी अपने झुंड से अलग होकर गांव वाले इलाके में पहुंच गया। घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र का है।

जमशेदपुर के चाकुलिया में हाथी ने महिला पर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकुलिया इलाके के कालियाम गांव की रहने वाली प्रभाती कार शनिवार की सुबह अपने घर से शौच के लिए जंगल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में बैठे जंगली हाथी ने प्रभाती पर हमला करते हुए उसे अपनी सूंड में लपेट लिया और पटकने लगा। हाथी ने महिला को इतनी बार पटका की उसके शरीर हड्डिया टूट गई गई उसके बाद हाथी ने उसे अपने पैर से कुचल दिया। इसके चलते महिला की मौक पर ही जान चली गई। घटना का पता चलते ही लोगों में डर का माहौल बन गया। इसके साथ ही घटना को लेकर काफी गुस्सा है।

विधायक ने पहुंचकर घटना का लिया जायजा

हाथी द्वारा महिला की हत्या करने की घटना का पता चलते ही विधायक समीर महंती पहुंची। इसके साथ ही वहां पर सांसद पार्थों महतो, बीजेपी मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, विभागीय अधिकारी और वन विभाग मौजूद रहा। वन विभाग ने महिला के पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही। जिसमें 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मृतक महिला के भाई बिनोद कार को दी गई। शेष राशि का भुगतान सभी जांच होने के बाद दी जाएगी।

जानकारी हो कि पिछले एक महीने में हाथियों के हमले के चलते यह चौथी मौत हुई है। इसके अलावा जंगली हाथियों ने 2 महिला समेत 5 लोगो को घायल किया है। हाथियों के हमले के चलते चाकुलिया, घाटसिला, बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ के ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है।