मंत्री लखमा ने विधायक के पिता दुलारीराम सिन्हा के आकस्मिक निधन पर किया शोक व्यक्त

बालोद । प्रदेश के वाणिज्य आबकारी व् उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा के पिता दुलारी राम सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है।

मंत्री लखमा ने दुलार राम सिंह के आकस्मिक निधन के खबर मिलने के तुरंत बाद स्वर्गीय सिन्हा के पैतृक निवास ग्राम बोड़रा पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री लखमा ने ईश्वर से स्वर्गीय दुलारी राम सिन्हा की आत्मा को शान्ति प्रदान करने तथा इस अपार दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करने की कामना की। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा एवं उनके परिजन उपस्थित थे।