Jaguar की पहली इलेक्ट्रिक कार 2025 में करेगी एंट्री, चेयरमैन N chandrasekaran ने शेयर की जानकारी

डेस्क। कार बनाने वाली ब्रिटेन की कंपनी जगुआर 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी जगुआर लैंड रोवर के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दी है। जगुआर लैंड रोवर की 2022-23 के सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए एन चंद्रशेखरन ने बताया कि जगुआर अब मॉडर्न लग्जरी ब्रांड में बदलने जा रही है। इसकी तैयारी कंपनी ने शुरू कर दी है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि कंपनी का इलेक्ट्रिक लग्जरी ब्रांड में बनने की तैयारी कंपनी के प्लान के अनुसार जारी है। साल 2025 में कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी।

पिछले साल कंपनी को कई चुनौती का सामना करना पड़ा


जगुआर लैंड रोवर 2008 से टाटा मोटर्स की पूरी स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है। जगुआर के चेयरमैन ने कहा कि पिछले कारोबारी साल में कंपनी को मुश्किल कारोबारी माहौल का सामना करना पड़ा था। इसमें कंपनी के सामने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी जैसे कई मुद्दे शामिल थे। इसकी सबसे बड़ी वजह युक्रेन में युद्ध है। यूक्रेन के युद्ध के बाद कंपनी को सेमीकंडक्टर की कमी और ऊर्जा की आपूर्ति जैसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

कंपनी में इन प्रोडक्ट के प्रोडक्शन बढ़े

चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया कि पिछले साल कंपनी के कई प्रोडक्ट के प्रोडक्शन में बढ़ोत्तरी हुई है। एन चंद्रशेखरन ने खुशी जताई है कि कंपनी जल्द ही एक मॉडर्न लग्जरी व्हीकल बिजनेस बनाने के लिए तैयार हो रही है। पिछले साल भले ही कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, कंपनी ने इस तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए उपाय करना भी शुरू कर दिया है।

पिछले साल कंपनी ने नई रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर कार का उत्पादन बढ़ा दिया है। एन चंद्रशेखरन ने जगुआर और लैंड रोवर के आपसी सहयोग से हो रहे कामकाज को सराहा और कहा कि इस तरह के काम से जगुआर लैंड रोवर और टाटा ग्रुप की कंपनियों में मौजूद तालमेल से फायदा मिलेगा।