श्री रामकृष्ण गौ सेवा संस्था द्वारा ग्राम सोनपुरी में गौ आधारित कृषि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न


कोरबा ,11 जून । दिनांक 10 /06/2023 को ग्राम सोनपुरी में गौ आधारित कृषि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखे गये थे। प्रशिक्षक के तौर पर नीरज सिंह (विशेष सलाहकार, जैविक कृषि) एवं उनके सहयोगी प्रवीण थे। कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक ग्रामीण महिलायें एवं पुरुष शामिल हुयें। शुरुआत में लालिमा जायसवाल द्वारा गौवंश की महत्ता के बारे में बताये गये। गौमाता को केवल दूग्ध पालन के लिये न पालें, बल्कि गोबर व गौमूत्र की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी। उससे बनने वाले उत्पादों के बारें में बताये गये।


कार्यक्रम में नीरज सिंह द्वारा मुख्य विषय तौर पर जौविक खाद व कीटनियंत्रक की जानकारी दी गयी। बनाने की विधि भी बताये गये। अल्पतम लागत पर अधिक से अधिक उत्पाद बनाये जाने एवं आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की भी जानकारी दी गयी।


नीरज सिंह द्वारा ग्रामीणों को जंगल के पत्ते, फूल व बीज के महत्व बताये गये। उन्होने बताये कि कोई भी चीज अनुपयोगी नहीं है। जैविक खाद व कीटनियंत्रक बनाने हेतु बाजार से कोई सामग्री खरीदने की आवश्यकता ही नहीं है। गौमाता व प्रकृति द्वारा सब कुछ उपहार में मिला है, बस उसके बारे में जानकारी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष लालिमा जायसवाल व सह सचिव दौलतराम सोनी उपस्थित थे।