Vedant Samachar

KORBA : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा ,13 मई 2025(वेदांत समाचार) : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में पंचायत, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी उपस्थित थे।

बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में लिए गए निर्णयों से राज्य के विकास में नई गति मिलने की उम्मीद है।

Share This Article