CG Heatwave Alert : प्रदेश में लू की चेतावनी, रायगढ़ रहा सबसे गर्म, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

रायपुर, 07 जून। CG Heatwave Alert : छत्तीसगढ़ में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। कहीं से कुछ तापमान में राहत महसूस नहीं हो रही है। प्रदेश में इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए और 48 घंटों के लिए लू अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर, बलौदा बाजार, कांकेर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा, रायगढ़, महासमुंद, दुर्ग और बेमेतरा में येलो अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले तीन से चार दिन गर्मी और बढ़ेगी। इसके बाद ही मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। अगर बारिश भी हुई तब भी तापमान में बदलाव नहीं आएगा। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे और 48 घंटे को लेकर चेतावनी जारी कर लू से बचने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

छत्तीसगढ़ के सबसे गर्म शहरों का तापमान

प्रदेश में रायगढ़ का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह महासमुंद जिले में भी सूरज आग बरसा रहा है। यहां का तापमान 45.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली जिले का तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। जांजगीर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बलौदा बाजार जिले में 44 डिग्री, बिलासपुर में 43.4, दुर्ग में 43 और राजधानी रायपुर में भी 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म बीजापुर जिला रहा यहां तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

48 घंटे में लू चलने की चेतावनी

प्रदेश के जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, महासमुंद, बलौदाबाजार, कांकेर (पश्चिम), राजनंदगांव, रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा जिला के एक-दो स्थानों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है.