भारत के भविष्य को सवारेंगे प्रतिभाशाली युवा : रेणुका सिंह

अंबिकापुर ,03 जून  नेहरू युवा केंद्र अंबिकापुर ने भारत 2047 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में पांच अलग-अलग विधा भाषण,युवा चित्रकार, युवा कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरगुजा जिले के 7 विकासखंड के लगभग 520 युवाओं ने भाग लिया जिसमे प्रतियोगिता में युवाओं ने ऑनलाइन ऑफलाइन पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।



नेहरू युवा केंद्र सरगुजा के जिला युवा अधिकारी पवन कुमार ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि युवा महोत्सव 2023 का आयोजन पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा है जिसका प्रथम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की गई,इसके बाद विजेताओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही विजेताओं को नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।


जिला युवा अधिकारी पवन ने बताया अमृत काल के पंच प्रण जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी या औपनिवेशिक मानसिकता के सभी निशान को हटाना, अपनी विरासत पर गर्व करें, एकता और एकजुटता, नागरिकों के बीच कर्तव्य की भावना का विकास करने के उद्देश्य से यह उत्सव पूरे देश भर में कराया जा रहा है।



समापन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में, प्रबोध मिंज पूर्व महापौर नगर निगम अंबिकापुर, अखिलेश सोनी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, भारत सिंह सिसोदिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, आलोक दुबे पार्षद नगर निगम अंबिकापुर, विश्व विजय सिंह तोमर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पार्षद नगर निगम अंबिकापुर, अनीश सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रोनिल गुप्ता संभागीय प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा। विशेष रूप से उपस्थित रहे।


पांचों विधाओं में  डॉ आर. एन शर्मा, कुमारी शांता सिंह, देवेंद्र सोनवानी, कुमारी शालिनी गुप्ता, ममता शर्मा, वीमितेश गुप्त, प्रवीण सिंह, ममता चौहान, डॉ जया शर्मा, फूल कुंवर साहू, सरस्वती विश्वकर्मा, निर्णायक  की भूमिका का निर्वहन किया।

जिसमें जिला स्तरीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया जिसमें कविता लेखन मैं प्रथम स्थान अभिनव चतुर्वेदी, दृत्तीय स्थान पूनम यादव,तृतीय स्थान आरती ठाकुर, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सावित्री द्वितीय स्थान साक्षी अगरवाल तृतीय स्थान डी.एन. सिंह, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कौशल द्वितीय स्थान आशुतोष उपाध्याय,तृतीय स्थान, अंजी सिंह,सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान जागृति एवं साथी, द्वितीय स्थान पवन सिंह शैला दल, तृतीय स्थान कुमारी श्रुति रजवाड़े एवं साथी युवा कलाकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी सिंह,दृतीय स्थान चंचल भगत,तृतीय स्तुति किंडो को दिया गया।



युवा उत्सव कार्यक्रम में 7 विभाग एवम संगठनों के द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसमें सी. मार्ट, प्रोफेशनल स्टडी कॉलेज, यूनिसेफ, टीवी जागरूकता इत्यादि,कार्यक्रम को सफल बनाने में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मोहन लाल सोनी एवं कार्यक्रम का संचालन यातायात लायंस डॉ.महेश मिश्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र सरगुजा, बलरामपुर सूरजपुर कोरिया के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में समस्त नगरवासी शामिल रहे।