KORBA : प्रतिभा खोज शतरंज प्रतियोगिता अंडर-17 ( बालक- बालिका) संपन्न

कोरबा, 1 जून। कोरबा जिला शतरंज संघ कोरबा के तत्वावधान में आज 31 मई 2023 को न्यू ऐरा स्कूल में समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि परमानंद अग्रवाल अध्यक्ष लायन क्लब बाल्को कोरबा विशिष्ट अतिथि बजरंग अग्रवाल उपाध्यक्ष लायन क्लब कोरबा, किशोर अग्रवाल लायन क्लब कोरबा, कैलाश गुप्ता लायन क्लब कोरबा प्राचार्य न्यू इरा डी एस राव व के के साहू चेयरमैन न्यू ऐरा एवम् कोरबा ज़िला ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष आर एल विश्वकर्मा एवम् संघ के पदाधिकारीयो ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में परमानंद अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए और ऊँची मंज़िल हेतु शुभकामनायें प्रेषित की। ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र ने अनुशासन से लगातार अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया।

उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी –
अंडर -7
बालक – 1st – शिवांश साव
2nd- रूद्रांश राठौर

बालिका- 1st -सिद्धि सराफ़
2nd- हर्षिका कश्यप

अंडर -9
बालक – 1st -ईशान गुरूपंच
2nd- आर्यन शर्मा
3rd -अद्विक साहू
बालिका- 1st – आरुषि यादव
2nd-अदिति रावत

अंडर -11
बालक – 1st – पार्थ सिदार
2nd- यश मिश्रा
3rd – बुद्धिसत्व
बालिका- 1st – लावण्या साहू
2nd- रीशिका कश्यप
3rd – मेहर गाबरा
अंडर -13
बालक – 1st – शौर्या गुरूपंच
2nd-आयुष यादव
3rd – अर्पित शर्मा
बालिका- 1st – इशिका देवांगन
2nd-ओजल साहू
3rd -अद्विता विश्वकर्मा
अंडर -15
बालक – 1st – विवेक साहू
2nd-नीरज साहू
3rd -सिद्धार्थ राजपूत
बालिका- 1st – आकांक्षा श्रीवास्तव
2nd- ज्योति गुप्ता
3rd – याशिका

अंत में आभार व्यक्त करते हुए श्री राणा बिश्वकर्मा ने सभी अतिथियों को अभिभावकों और खेलने वाले बालक बालिकाओं को धन्यवाद दिया। संघ के सभी सदस्यों को उनके अथक प्रयास इवन विशेष सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये संघ के सदस्यों रितेश यादव ,तुहिन हलधर, आलोक क्षत्रिय, मनोज साहू , देवेंद्र राठौर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम संचालन सुश्री पूजा पाण्डे ने किया।