विकासखंड व जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 15 से

कांकेर। खेल व युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कांकेर जिले के विकासखंड व जिला मुख्यालय में 15 मई से 13 जून तक 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन सुबह 5.30 से 7.30 बजे व शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक किया जा रहा है। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन  खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में फुटबॉल, हॉकी, कराटे, हैंडबॉल व इंडोर स्टेडियम भवन कांकेर में बैडमिंटन खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

कांकेर विकासखंड स्तर में पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के खेल मैदान में खो-खो, कबड्डी व्हालीबाल, एथलेटिक्स, व फुटबाल। भानुप्रतापपुर विकासखंड स्तर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर के खेल मैदान में जू-जित्सू मार्शल आर्ट, व्हालीबाल, यंगमुड़ो खेल। नरहरपुर विकासखंड स्तर में बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरपुर के खेल मैदान में व्हालीबाल, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, व फुटबाल। चारामा विकासखंड स्तर पर गोटुल खेल प्रशिक्षण संस्थान ग्राम-खैरखेड़ा के खेल मैदान में कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, फुटबाल, कुश्ती व एथलेटिक्स खेल। अंतागढ़ विकासखंड स्तर पर उन्मुक्त खेल मैदान अंतागढ़ में व्हालीबाल, फुटबाल व एथलेटिक्स खेल इत्यादि। दुर्गुंकोंदल विकासखंड स्तर पर उन्मुक्त खेल मैदान दुर्गुकोंदल में कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, एथलेटिक्स खेल। कोयलीबेड़ा विकासखंड स्तर पर स्व0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी मिनी स्टेडियम पखांजूर के खेल मैदान में फुटबाल, कबड्डी, रस्साकसी व एथलेटिक्स खेल इत्यादि आयोजित किया जा रहा है। 

यह प्रशिक्षण शिविर विकासखंड वार संबंधित खेल मैदानों में शिक्षा विभाग के व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ खिलाडिय़ों की ओर से खेलों का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश के लिए जिलें में निवासरत सब जूनियर, जूनियर वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी निर्धारित आवेदन पत्र के साथ भाग ले सकते है। कांकेर विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी कांकेर आबिद खान मोबाइल नंबर-94242-89547 से संपर्क कर सकते हैं। 

इसी प्रकार नरहरपुर विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी मुस्तकीम अंसारी मोबाईल नं0- 89599-15474, चारामा विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी पी.आर. कुंजाम मोंबाईल नंबर- 94060-83137, भानुप्रतापपुर विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी रिखीराम साहू मोबाईल नंबर- 75872-40810, दुर्गुकोंदल विकासखंड  स्तर पर नोडल अधिकारी बैजनाथ नरेटी मोबाईल नंबर- 94062-57398, अंतागढ़ विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी मानसिंह दुग्गा मोबाईल नंबर-62650-51206, कोयलीबेड़ा विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी शंभू साहा मोंबाईल नंबर- 94076-25724। जिला स्तर पर प्रभारी खेल अधिकारी संजय जैन मोबाइल नंबर-99810-64494 से संपर्क किया जा सकता है।