बड़े मंदिर मे मनाया गया शांति नाथ भगवान का जन्म तप मोक्ष कल्याणक पर्व

रायपुर ,17 मई । आदिनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड मे 16 वे तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान के जन्म तप एवं मोक्ष कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया की आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी को जैन धर्म के 16 वे तीर्थंकर शांति नाथ भगवान को जन्म तप एवं मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। शांतिनाथ भगवान के जिनशासन बाद कभी भी धर्म खंडित नहीं हुआ।

गुरुवार को बड़े मंदिर मे शान्तिनाथ भगवान का सुबह 8 बजे जिनाभिषेक शांति धारा रजत कलशों के द्वारा किया गया। साथ ही श्रीजी का पूजन एवं गुरुवार चतुर्दशी पर्व होने पर आचार्य विद्यासागर महाराज का पूजन कर आरती की गयी। तत्पश्चात बड़े मंदिर की महिला मण्डल द्वारा शांति विधान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे दिगम्बर जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधु बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।