कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई

कोरबा,14 मई(वेदांत समाचार) । कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर टीपी नगर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी खुशियां मनाने पहुंचे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इसके पहले डीडीएम रोड और कोसाबाड़ी चौक पर स्थित बजरंगबली मंदिर में लड्डू प्रसाद का वितरण किया।सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कर्नाटक में स्थानीय नेतृत्व ने आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ काम किया। एक होकर लड़ने वाली कांग्रेस का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हिमांचल और कर्नाटक से जो लहर चली है वह पूरे देश भर में चलेगी।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक प्रदेश की जनता ने कांग्रेस विचारधारा को स्वीकार करते हुए स्पष्ट बहुमत दिया है। भाजपा की राजनीति को खारिज कर दिया। कर्नाटक का फैसला हमें सबसे महत्वपूर्ण सबक देता है कि हमें एकता और विकास के अपने संदेश में विश्वास रखना चाहिए। नफरत फैलाने वालों को जनता ने खारिज किया है।एकता ,सद्भाव और शांति के कांग्रेस के संदेश को गले लगाया है। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक की यह जीत सिर्फ कर्नाटक कांग्रेस की नहीं है.

यह पूरे देश भर के सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। देश में नफरत की राजनीति करने वालों का अब कोई स्थान नहीं है।सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, शहर अध्यक्ष सपना चौहान, संतोष राठौर, सुरेश सहगल, राजेंद्र सिंह ठाकुर, सर्वजीत सिंह, अवधेश सिंह, कुसुम द्विवेदी, दुष्यंत शर्मा, बीएन सिंह, मनहरण राठौर, गजानंद साहू ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।