PM Modi on Karnataka Results : कर्नाटक में मिली जीत को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई,  बीजेपी के प्रदर्शन पर कही ये बात…  

PM Modi on Karnataka Results : नई दिल्ली।  कर्नाटक में अप्रत्याशित जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस में खुशी की लहर है। 224 सीटों से पार्टी ने 136 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है, तो वहीं कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। इसके अलावा जेडीएस ने 20 और अन्य दल चार सीटों पर जीत हासिल कर सकीं।

इस तरह से कांग्रेस ने राज्य में अपने सभी प्रतिद्वंदी दलों को पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद से कांग्रेस नेताओं का हर्ष अपने चरम पर पहुंच चुका है। जिस पर अब पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।

ध्यान रहे कि इससे पहले सीएम बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें उन्होंने कहा  था कि हम इस बार का स्वीकार करते हैं और मैं यह आश्वासन दिलाते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम से उतरेंगे और बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएंगे। वहीं, बीजेपी ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर अपनी पराजय स्वीकार कर ली।  लेकिन, कांग्रेस की मुश्किलों की इंतहा महज चुनावी नतीजों की घोषणा के बाद खत्म नहीं हो जाती है। अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान छिड़ सकता है। बता दें कि सीएम के रेस के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का नाम रेस में शामिल है। अब दोनों से कौन बाजी मारने जा रहा है।

इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। वहीं कांग्रेस को अपने विधायकों की टूट का डर सता रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी विधायकों को ठहरने के लिए हिल्टन होटल कमरे में 50 कमरे बुक कराए हैं, जहां कल दोपहर 12 बजे विधायक दल की बैठक होने जा रही है, जिसमें सीएम पद को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।