छत्तीसगढ़ में यूपी वाला बुलडोज़र, निगम ने ढहाया अवैध अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात, देखिये ग्राउंड रिपोर्ट

रायपुर,12 मई  Raipur Breaking: रायपुर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. आपको बता दे कि, रायपुर में भी उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोज़र चला। दो जेसीबी से कई पक्के मकान और झोपड़ियों को ढहाया गया है। मौक़े पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Raipur Breaking: जानकरी के मुताबिक, जिनके मकान टूटे ये सभी कबाड़ी का कम करने वाले है। करीब 100 लोगों के परिवार के आशियाना पर बड़ा एक्शन लिया गया है। मकान मालिकों ने नगर निगम पर लगाया बिना नोटिस के कार्रवाई का आरोप। घर से सामान तक निकालने का समय नहीं दिया गया। जिन्होंने गलती की थी उनपर कार्रवाई करनी चाहिए। हम लोग पिछले 20-25 साल से यहीं रह रहे थे। निगम के अधिकारी ने कहा कई बार नोटिस दिया गया था।