Big news: लोरमी को बनाया जाएगा नगर पालिका, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की लोरमी विधानसभा में कई घोषणाएं

रायपुर,08 मई  Big news:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश स्तरीय भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुड़िया पहुँचे। मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट मुलाकात से पहले सिंचाई परियोजना खुड़िया बाँध के समीप जैवविविधता पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने पार्क पर राज्य शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों से भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया। हितग्राहियों का हाल- चाल जाना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोरमी विधानसभा में कई घोषणाएं की. नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा।

लोरमी विधानसभा की घोषणाएं

1. नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा।

2. ग्राम गोडखाम्ही को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

3. खुड़िया को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा।

4. खुड़िया को पर्यटन स्थल में विकसित किया जाएगा एवं रिसॉर्ट बनवाया जाएगा।

5. डिंडोरी को उप तहसील बनाया जाएगा।

6. डिंडोरी से नवागांव दयाली मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

7. लोरमी नगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम बनाने 01 करोड रूपए दिए जाएंगे। I

8. नौरंगपुर व नवरंगपुर में 33/11 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन की स्थापनी की जाएगी।

9. लोरमी के 05 विस्थापित वन ग्रामों बांकल, बोरकछार, सामरथसान, न्यू बहाउड़ व न्यू जल्दा के विकास हेतु 20-20 लाख प्रदाय किये जाएंगे।

10. लोरमी नगर उद्यान विकसित करने हेतु 01 करोड़ रूपए प्रदाय किए जाएंगे।

11. दस देवगुडियों के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत किए जाएंगे।

12. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी।

13. एटीआर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मुहिम प्रारंभ की जाएगी।

14. ग्राम पंचायत रखेली में गनियारी नदी पर पुल निर्माण करवाया जाएगा।