Arbi Leaves Benefits: इस सब्‍जी के पत्ते को खाने से दूर होती हैं मर्दाना कमजोरी, ये भी हैं फायदे

Arbi Leaves Benefits: अरबी की सब्‍जी तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन कभी आपने अरबी के पत्ते खाएं हैं? अरबी की सब्‍जी की तरह ही इसके पत्तों में भी कई पोषक तत्‍व पाएं जाते है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

इस सेहतमंद पत्तों से पकौड़ी, सब्जी, रायता और दाल जैसे तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर आप भी अरबी के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल करके आप कई बीमारियों से दूरी बना सकते हैं। आइए जानते हैं सेहत के लिए अरबी के पत्ते के सेवन करने के फायदे।

विटामिन सी से भरपूर

अरबी के पत्ते विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर में इम्‍यूनिटी बढाते हैं। शरीर को रोजाना जितनी विटामिन सी की जरूरत होती है उसका 80% विटामिन सी की पूर्ति1 कप अरबी के पत्तों से किया जा सकता है। इसल‍िए इनका सेवन करना शरीर के ल‍िए बहुत ही फायदेमंद हैं।

आंखों की रोशनी बढाएं

अरबी के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाता है। अरबी के पत्ते में विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है।

मधुमेह को करता है नियंत्रित

मधुमेह के रोगियों के लिए भी अरबी के पत्ता का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। रोजाना इसके सेवन से ब्‍लड शुगर नियंत्रित रहता है। इसमें प्रतिरोधी स्टार्च होता है, जो शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं होता है।

कैलोरी भी कम

अरबी के पत्तों में बहुत कम कैलोरी होती है। इसमें मौजूद डायटरी फाइबर वजन घटाने में मदद करता है। अगर आप वेटलॉस पर ध्‍यान दे रहे हैं, तो इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

खून की कमी को करें दूर

अरबी के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं जो लाल रक्त कोशिका के निर्माण में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन को अच्छी तरह से अवशोषित करने में मदद करते हैं।

दूर होती है मर्दाना कमजोरी

अरबी के पत्ते की सब्‍जी शक्ति और वीर्यवर्धक होता है। इसकी पत्तियां शरीर को मजबूत बनाती हैं।अच्छी तरह से उबले पत्तों में नमक मिलाकर खाने से नपुंसकता दूर होती है।