बंद पड़े हुक्का बार में चली गोलियां, 17 साल के नाबालिग की मौत

नई दिल्ली, 06 मई । दिल्ली में आए दिन गोली बारी की घटनाएं सुनने को मिल जाती है। अब कालकाजी इलाके में एक युवक के सिर में गोली मारने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तो वहीं घटना के बाद पीड़ित का परिवार और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मामूली बात पर कालकाजी के डीडीए फ्लैट में एक हुक्का बार में गोलियां चली थी। इस घटना में एक गोली युवक के सिर में लग गई, जिसके बाद वह वहीं गिर गया। दिल्ली पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार और अन्य लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। आपको बता दें कि दिल्ली के हुक्का बार में दिनदहाड़े फायरिंग हुई जिसमें बर्थडे के जश्न के बीच गोली चली जिससे 17 साल के किशोर की मौत हो गई। कालकाजी में एक 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हुक्काबार के अंदर दोपहर में बर्थडे मनाने के दौरान गोली चली जिसमें इस शख्स की मौत हो गई।