मुख्यमंत्री बघेल ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा – गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं

रायपुर, 05 मई। मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने आज 05 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलंबियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी अपने तरीके से चल रहे देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं।

बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर स्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।