सोने की कीमत में गिरावट, चांदी में मामूली उछाल

मुंबई,03 मई । एक मई से लग्न शुरू हो चुका है। इसके मद्देनजर सराफा बाजार में रौनक भी दिख रही है। आज सोने की खऱीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी में मामूली उछाल है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 57,150 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 60,010 रुपए तय की गई है। वहीं, प्रति किलो चांदी 80,500 रुपये के दर से बेची जाएगी।

सोना के भाव में गिरावट व चांदी की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रति किलो चांदी की दर में आज 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आज चांदी प्रति किलो 80,500 रुपए के भाव से बेची जाएगी जबकि कल (मंगलवार) शाम तक चांदी 80,400 रुपए की दर से बिक्री की गई है।

22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 150 रुपए की गिरावट देखी जा रही है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल (मंगलवार) शाम 57,300 रुपए बिका। आज भी इसकी कीमत 57,150 रुपए तय की गई है यानी दाम में 150 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 60,170 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 60,010 रुपए तय की गयी है यानी भाव में 160 रुपए की कमी आई है।