सौर सुजला योजना
गरियाबंद ,06 मई 2025(वेदांत समाचार)। कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में सौर सुजला योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के क्रिन्यावयन एवं मॉनिटरिंग हेतु गत शुक्रवार को समीक्षा बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजन किया गया। बैठक में जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के सह अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीआर मरकाम, सदस्य उपसंचालक कृषि चन्दन राय, सदस्य सहायक अभियंता गणेश प्रसाद बारले छ.ग.राज्य वि.वि.कंपनी गरियाबंद, टी.आर. धु्रव सदस्य सचिव सहायक अभियंता क्रेडा गरियाबंद मुख्य रूप से उपस्थिति हुये। समीक्षा बैठक में सहायक अभियंता टी. आर. ध्रुव द्वारा द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्थापित होने वाले कुल सोलर सिंचाईं पंप की जानकारी एवं जिला गरियाबंद को आंबटित लक्ष्य, वर्गवार अजजा,अजा, अपिव एवं सामान्य के लिए 3 एच.पी. एवं 05 एच.पी. क्षमता अनुसार शासकीय अनुदान की जानकारी विस्तारपूर्वक दिया गया।
बैठक में आंबटित लक्ष्य 150 के विरूद्ध 139 हितग्राहियों के सोलर पंप स्वीकृत होने तथा जिसमें से 18 हितग्राहियों के यहां सोलर पंप स्थापना कार्य पूर्ण होने एवं शेष 121 हितग्राहियों के यहां फाउंडेशन कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गयी। कलेक्टर उइके ने शेष स्थापनाधीन सौर संयंत्रों को समय सीमा में स्थापित करने हेतु निर्देशित किया। जिस पर सहायक अभियंता क्रेडा द्वारा समय-सीमा में पूर्ण रूप से स्थापित करने हेतु आश्वस्त किया गया। जिला कार्यालय में 584 हितग्राहियों के अतिरिक्त आवेदन कृषि विभाग से अनुमोदन के पश्चात क्रेडा विभाग को प्राप्त है जिसका नवीन लक्ष्य प्राप्त होने पर होने पर आवश्यक कार्य किया जाना संभव होगा। इस पर कलेक्टर उइके द्वारा वर्तमान मंे आंबटित लक्ष्य को बहुत कम बताते हुए लक्ष्य को और बढ़ाने हेतु शासन से मांग करने की बात कही गयी। सहायक अभियंता ध्रुव ने बताया कि गरियाबंद जिला के अधिकांश क्षेत्र मैनपुर, देवभोग एवं छुरा में सिंचाईं व्यवस्था विद्युत की उपलब्धता नहीं होने के कारण सोलर पंप स्थापना का कार्य के लिए कृषकों द्वारा अत्यधिक आवेदन दिये जाते हैं जिसके कारण इन विकासखण्डों में ज्यादा प्रकरण प्राप्त होता है।



