Physical Relationship : इन 5 वजहों से कुछ महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने से कतराती है, एक्सपर्ट ने बताया इससे उबरने का तरीके…

Physical Relationship : कुछ औरतें ऐसी हैं जो शारीरिक संबंध बनाने से कतराती है। महिलाओं की सेक्स डिज़ायर में कमी उनके रिश्ते को प्रभावित करती है। महिलाओं की डिज़ायर में कमी होना एक आम समस्या बनती जा रही है।

महिलाओं में कामेच्छा में होने वाली कमी ना सिर्फ रिश्ते में तनाव डालती है बल्कि कई बार रिश्ता टूटने का कारण भी बनती है। अक्सर कुछ महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने से कतराती है जिससे उनका पार्टनर उनपर शक की निगाह भी रखता है। लेकिन आप जानते हैं कि महिलाओं की डिजायर में कमी उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति के कारण होती है। बढ़ता तनाव,खराब डाइट और बिगड़ता लाइफ स्टाइल महिलाओं की कामेच्छा को भी प्रभावित करता है।

गायनेकोलोजिस्ट डॉक्टर अर्चना निरूला के मुताबिक शारीरिक संबंध नहीं बनाने का सबसे बड़ा कारण तनाव है। जब महिलाएं तनाव में रहती हैं तो उनका शारीरिक संबंध बनाने का मन नहीं करता। कुछ स्वास्थ्य स्थितियां ऐसी होती है जिसकी वजह से महिलाओं का शारीरिक संबंध बनाने का मन नहीं करता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि महिलाएं किन 5 कारणों की वजह से शारीरिक संबंध बनाने से दूर भागती है।

शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा कम क्यों होती है?

हार्मोन में बदलाव की वजह से महिलाओं की कामेच्छा होती है कम:

शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा कम होने को हम लैक ऑफ लिबिडो कहते हैं। वैसे तो लैक ऑफ लिबिडो की समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकती है,लेकिन महिलाओं में डिजायर कम होने का मुख्य कारण हार्मोन में बदलाव हो सकता है। हार्मोन वो कैमिकल मैसेंजर होते हैं जो खून के जरिए उन्हें विभिन्न कार्यों के लिए सीधे शरीर के अंगों और ऊतकों तक ले जाते हैं। शरीर में हार्मोन्स का लेवल असंतुलित होने पर महिलाओं में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा कम होती है। महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रॉन हॉर्मोन के असंतुलन के कारण शारीरिक संबंध बनाने का मन नहीं करता।

ओवरएक्टिव ब्लैडर की वजह से शारीरिक संबंध नहीं बनाती महिलाएं:

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कुछ महिलाओं को इंटरकोर्स के दौरान ज्यादा यूरीन डिस्चार्ज होता है जिसके कारण वो अजीब सा महसूस करती है। ओवरएक्टिव ब्लैडर महिलाओं के मन में डर पैदा कर देता है। इंटरकोर्स के दौरान यूरीन डिस्चार्ज होना महिलाओं को एम्बेरेस फील कराता है। महिलाओं को चाहिए कि शारीरिक संबंध बनाने से पहले यूरीन डिस्चार्ज करें।

मानसिक स्थिति कामेच्छा को प्रभावित करती है:

अगर महिलाएं अपने काम को लेकर बहुत अधिक तनाव में हैं, अपने बच्चों की स्कूल की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखती है और रात में अगले दिन के लिए दोपहर के भोजन की तैयारी में व्यस्त रहती हैं तो ऐसी महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने से कतराती हैं। महिलाएं खुद को थोड़ा वक्त देंगी तो उनका मन शारीरिक संबंध बनाने का करेगा।

खराब आपसी संबंध कामेच्छा को कम करते हैं:

पति-पत्नी के बीच खराब आपसी संबंध भी कामेच्छा को कम कर सकते हैं। अगर पति तंबाकू,सिगरेट या शराब का सेवन करता है तो भी महिलाएं पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से कतराती है। पति की ये खराब आदतें महिलाओं की कमेच्छा को खतम करती हैं।

नींद की कमी कामेच्छा को करती है प्रभावित:

अगर महिलाएं कम सोती हैं तो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन बाधित होते हैं। महिलाएं नींद पूरी नहीं होने की वजह से चिड़चिड़ी हो जाती है। महिलाओं को चाहिए कि वो दिन में आराम करें और रात को शांत वातावरण में रहें ताकि इस परेशानी का उपचार किया जा सके।