कोरबा,07 जुलाई (वेदांत समाचार)। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र (डीएसपीएम), कोरबा ईस्ट की प्रेरणा महिला मंडल द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत केसला गांव के स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल एवं रबर का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर अध्ययन करने और शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। प्रेरणा महिला मंडल की सदस्याओं ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और समाज के प्रत्येक बच्चे तक आवश्यक शैक्षणिक संसाधन पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
यह कार्यक्रम श्रीमती अलका कंसल, श्रीमती अनु सरना एवं श्रीमती अलका बंछोर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेरणा महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। ग्रामीणों ने भी महिला मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

