सितंबर में आ रहे भारत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में अपनी भारत यात्रा को लेकर खासे उत्सुक हैं। दक्षिण और मध्य एशिया के लिए बाइडन प्रशासन में सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू के मुताबिक 2024 भारत-अमेरिका संबंधों  के लिहाज से एक महत्वपूर्ण वर्ष साबित होने जा रहा है। डोनाल्ड लू ने कहा, जी20 में भारत के नेतृत्व ने दुनिया में अच्छाई की ताकत के रूप में खड़े होने की उसकी क्षमता को और बढ़ाया है।

उन्होंने कहा, यह बड़ा साल होने वाला है। भारत जी20 की मेजबानी कर रहा है। इसी साल अमेरिका एपेक समूह की मेजबानी कर रहा है। जापान जी7 की मेजबानी कर रहा है। हमारे बहुत सारे क्वाड सदस्य हैं जो नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं। यह हम सभी को अपने देशों को एक साथ लाने का अवसर प्रदान करता है। जी 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के सिलसिले में जो बाइडन की यह पहली भारत यात्रा होगी। डोनाल्ड लू ने कहा, अगले कुछ महीनों में क्या होने वाला है इसे लेकर हम वास्तव में उत्साहित हैं।

हमने इस नए साल में केवल तीन महीने से थोड़ा अधिक वक्त बिताया है और हमारे साथ वास्तव में कई रोमांचक चीजें हुई हैं। उन्होंने कहा, जो बाइडन के अलावा भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकेन, वित्त मंत्री जेनेट येलेन और वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो भी शामिल रहेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में भारत-यूएस फोरम की बैठक में कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया था। जी20 के अध्यक्ष के रूप में भारत एक सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।