[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG BREAK : ACB ने जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में एक घूसखोर कर्मचारी को लिया हिरासत में, मचा हड़कंप

रायगढ़, 04 मई (वेदांत समाचार)। राज्य के एंटी करप्शन ब्यूरो ने रायगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में दबिश देकर एक घूसखोर कर्मचारी को हिरासत में लिया है। गिरफ्त में आये सहायक ग्रेड-2 के बाबू का नाम मोहम्मद फरीद फारुखी है। वह पीड़ित से बतौर रिश्वत 15 हजार रुपये लेते हुए एसीबी के अफसरों के हत्थे चढ़ गया।

दरअसल पीड़ित ने एसीबी से शिकायत करते हुए बताया था कि, किसी काम के एवज में डीईओ दफ्तर पदस्थ आरोपी बाबू मोहम्मद फरीद फारुखी के द्वारा रकम की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद एसीबी ने उसे केमिकल लगे हुए नोट दिए थे। बहरहाल आरोपी मोहम्मद फरीद फारुखी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

[metaslider id="133"]