CG Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की बारिश,वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की संभावना…

रायपुर : बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल छाए रहने व ठंडी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को हल्की वर्षा के साथ ही ओले भी गिर सकते है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में वज्रपात भी होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज बस्तर संभाग के जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। आज छाए रहने वाले बादल और बारिश की आशंका के बीच विभाग ने यह भी जानकारी की दी है कि तापमान में गिरावट नहीं होगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही प्रदेश में नम हवाओं का आना लगातार जारी है। इन दोनों के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा व ओले गिर सकते है।

यह रहा तापमान-

रायपुर 37.5 23.6

बिलासपुर 36.8 24.4

जगदलपुर 32.8 19.5

अंबिकापुर 34.7 22.5

पेंड्रा रोड 34.6 20.2