CG BREAKING : मंत्रालय के कर्मचारियों का पद नाम बदला, अब इन नामों से जाने जाएंगे कर्मचारी…

रायपुर, 21 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने मंत्रालय के कर्मचारियों के पद नाम में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी किया है।

अब इन नामों से जाने जाएंगे कर्मचारी

अब सहायक ग्रेड-1 कर्मचारियों को सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड-2 कर्मचारियों को वरिष्ठ सचिवालय सहायक व सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को कनिष्ठ सचिवालय सहायक के नाम से जाना जाएगा।