सुशासन तिहार 2025 का आयोजन शासन द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से आकस्मिक दौरे पर है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा। करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री की चौपाल लगी, कमल का फूल देकर करीगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया, मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं, ग्रामीण मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख रहे हैं, महिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती की और हल्दी चावल का तिलक लगाकर स्वागत किया।



