मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया ग्रुप अभद्र टिप्पणी..पार्षद की शिकायत पर युवक गिरफ्तार

दुर्ग,16 अप्रैल। भिलाई में एक युवक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया ग्रुप अभद्र टिप्पणी की है। इस टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस पार्षद व एमआईसी मेंबर रामानंद मौर्य ने शिकायत दर्ज कराई है। वैशाली नगर पुलिस न आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पार्षद रामानंद मौर्य ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि राजेंद्र कुमार ताम्रकार नाम के व्यक्ति ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। मौर्य ने बताया कि वो भगवा सेना 100 नाम से बने एक वॉटसऐप ग्रुप में जुड़े हुए हैं।

उन्होंने 9 अप्रैल 2023 को अपना ग्रुप खोला तो देखा उसमें 9826108115 नंबर से एक मैसेज डाला गया था।इस मैसेज में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां और उनको लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी। टिप्पणी इस तरह से लिखी थी, जिससे धार्मिक सौहार्द भी बिगड़ सकता है।

इस मैसेज को पढ़ते ही रामानंद मौर्य ने उस मैसेज का स्क्रीन शॉट लिया और उसके बाद वैशाली नगर थाने जाकर आरोपी राजेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वैशाली नगर पुलिस ने राजेंद्र कुमार के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया था।