Chikankari Outfits: आपको दिखाएंगे स्टाइलिश और एलीगेंट ये चिकनकानी वर्क के सूट ,टॉप, शर्ट, कुर्ती, प्लाजो…बहुत कुछ

Chikankari Outfits: अब गर्मी शुरू हो गई है। चिकनकारी सुई और धागे का काम है। यह लखनऊ की पारंपरिक हस्तकला है। यह आज भी बहुत से लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। आज यह मशीन द्वारा भी तैयार किया जाता है। हम इस आकर्षक कला को पसंद करते हैं, लेकिन इसके इतिहास, उत्पत्ति, कपड़े, हाथ मशीन के काम, खरीदारी करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह जानकर आप ब्यूटी विद ब्रेन बन सकते हैं।

खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए चिकनकारी वर्क वाले कपड़े पहनें और कोई पूछे तो बता दें कि इस काम का इतिहास नूरजहां से जुड़ा है. यकीन मानिए लोग आपके कपड़ों के साथ-साथ आपको ‘इंटेलिजेंट गर्ल’ का टैग भी देंगे।

टोपी से शुरुआत

पहले टोपी के पल्ले, मलमल के कुर्ते और अंगरखे पर चिकन का काम किया जाता था। समय के साथ चिकनकारी का विस्तार हुआ। और इसके साथ साड़ी, सूट, कुर्ता, चादर, पर्दे भी सजाए जाते हैं। आलम यह है कि इस महीन कढ़ाई को फैशन डिजाइनर खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि लोग फॉर्मल और कैजुअल वियर में चिकनकारी वाली ड्रेस पहनना पसंद करते हैं। या यूं कहें कि रूतबे वालों की पसंद चिकनकारी, अब आमलोगों की भी पसंद बनती जा रही है।