शोक समाचार : Angeles School की प्राचार्य सुश्री अर्चना दुबे के 34 वर्षीय पुत्र अर्पण दुबे का निधन

रायपुर,11 अप्रैल। रायपुर विवेकानंद नगर निवासी एंजिल्स स्कूल की प्राचार्य सुश्री अर्चना दुबे के 34 वर्षीय पुत्र अर्पण दुबे का आज 11अप्रैल, 2023 को सुबह अकस्मात निधन हो गया है।

कल 12 अप्रैल को सुबह 9.00 बजे उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से निकलेगी और अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में किया जायेगा। अर्पण स्व. आलोक दुबे के पुत्र थे। वरिष्ठ पत्रकार स्व. बसंत कुमार तिवारी एवं स्व. सरला तिवारी के नाती और भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक जनसंपर्क प्रशान्त तिवारी के भांजे थे।