जांजगीर-चांपा, 04 जुलाई (वेदांत समाचार)। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेला में एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम की डबरी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास खेलते-खेलते डबरी तक पहुंच गया और पानी में गिर गया। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उसे डबरी से बाहर निकाला गया।
जीवित होने की उम्मीद में परिजन तत्काल उसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

