BALCO में दिखा “छत्तीसगढ़ बंद” का असर

कोरबा,10 अप्रैल। आज भारतीय जनता पार्टी बालको नगर मण्डल द्वारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बेमेतरा के साजा गांव में भुनेश्वर साहु की हत्या के विरोध में शहर बंद किया गया ,जिसमें सभी व्यवसायिक दुकानें व सब्जी मार्केट बंद रहीं ।

इस दौरान साथ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय पाण्डेय ,जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह ,मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर ,पूर्व एल्डरमैन सत्येन्द्र दुबे ,पार्षद एवं महामंत्री लुकेश्वर चौहान ,महामंत्री शैलेंद्र सिंह, पार्षद नर्मदा लहरे ,पार्षद गंगाराम भारद्वाज,आलोक तिवारी ,ईश्वर साहु,घनश्याम पटेल , रामकिशोर शर्मा अधिवक्ता विधि प्रकोष्ठ ,महेंद्र चन्द्रा,रमेश केंवट, अनिरुद्ध चंद्रा,ईश्वरी चंद्रा, जेएन दुबे, विजय अग्रवाल ,छोटे लाल साहू हेमलाल साहू , रामनाथ बरेठ,जितेंद्र साहू ,अविनाश त्रिपाठी इत्यादि उपस्थित रहे।