CM ने किया ऐलान,सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सुबह 7:30 बजे से शुरु होगा काम काज

पंजाब। Time Changed : मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी दफ्तरों के समय में परिवर्तन किया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे से खुलने। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद इसकी जानकारी दी। यह नया नियम दो मई से लागू होगा। सीएम ने शनिवार को कहा कि पंजाब में नई सोच और नए विचारों वाली सरकार है। नया खून है, उनके आधार पर नए विचार और निर्णय लिए जा रहे हैं। मान ने कहा, ‘मैंने पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसे मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं।’

सीएम मान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया जा रहा है.पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि 2 मई से सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। अब सभी कर्मचारियों को इस नए समय के अनुसार दफ्तर आना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय का नया समय 15 जुलाई तक लागू रहेगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों समेत कई लोगों से चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है।

सभी की सहमति के बाद ये बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि गर्मियों के दौरान कार्यालयों के समय में बदलाव से बिजली की मांग पर भार कम होगा। दफ्तर जल्दी बंद होने से बिजली की खपत कम होगी।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पावर यूटिलिटी पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि पीक लोड (बिजली का) दोपहर 1.30 बजे के बाद शुरू होता है और अगर सरकारी कार्यालय दोपहर 2 बजे बंद हो जाते हैं, तो यह पीक लोड को 300 से 350 मेगावाट तक कम करने में मदद करेगा। अंत में सीएम मान ने कहा कि मैं भी सुबह 7.30 बजे अपने ऑफिस पहुंच जाऊंगा। सब मिलकर इस नए बदलाव को अपनाएंगे।