CG BREAKING : IED डिफ्यूज के दौरान फटा, सहायक आरक्षक घायल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सर्चिंग के दौरान बहकेर के जंगल में जवानों ने IED डिफ्यूज किया। यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर में सर्चिंग के दौरान जवानों ने बहकेर के जंगल में IED डिफ्यूज किया। इस दौरान DRG के एक सहायक आरक्षक अंजोरी बघेल को चोट आ गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया। बताया जा रहा है कि, जवान की हालत खतरे से बाहर है।