रायगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बने पीताम्बर

खरसिया। रायगढ़ भाजपा युवा मोर्चा ने अपनी दूसरी कार्यकारिणी में विस्तार किया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक ने खरसिया के युवा नेता पिताम्बर दास महंत को रायगढ़ भाजपा युवा मोर्चा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति से खरसिया भाजयुमो सहित पूरे जिले के मीडिया संबंधित कार्य में गति आयेगी। वहीं पिताम्बर दास की नियुक्ति से समर्थकों मे खासा उत्साह हैं। नवनियुक्त भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी पिताम्बर दास महंत ने कहा कि संगठन के द्वारा दिये गए कार्य को पूरी निष्ठा से करने फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया हैं। वहीं उन्होंने यूथ आईकान प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री महेश साहू का आभार प्रकट किया।

 इस नियुक्ति पर जिला महामंत्री भाजयुमो प्रवीण द्विवेदी, सूरज शर्मा एवं पूरी रायगढ़ जिला भाजयुमो टीम एवं भाजपा महका मण्डल अध्यक्ष पालू राठौर,.मनोज राठौर, शशिकांत राठौर, बलदेव कुर्रे, जयप्रकाश डनसेना, रविंद्र गवेल सहित पूरी भाजयुमो महका टीम सहित अटल मितान के प्रमुख कार्यकर्ता दीपक यादव, बुद्धसेन प्रजापति, अरुण जांगड़े, रिंकू महंत सहित पानिका समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मानिकपुरी, खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर महंत, गणेश दास महंत तथा उनके कई साथियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।