वह वाराणसी के जवाहर नगर एक्सटेंशन के हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी करती थी। 1 फरवरी को उसके शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था।
वाराणसी,22 फ़रवरी 2025/ छात्रा के शव से ज्वेलरी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने असली ज्वेलरी चुराकर नकली रख दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पोस्टमार्टम हॉउस के तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कर्मचारियों ने इसे भूल बताते हुए पुलिस को ज्वेलरी वापस कर दिए है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
1 फरवरी को मिली थी लाश
स्नेहा सिंह बिहार के सासाराम की रहने वाली थी। वह वाराणसी के जवाहर नगर एक्सटेंशन के हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी करती थी। 1 फरवरी को उसके शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। पिता सुनील कुमार 2 फरवरी को किसी काम से वाराणसी आए थे। उन्होंने भेलूपुर थाने में पुलिस से मुलाकात की। बताया कि उनकी बेटी ने सोने की ज्वेलरी पहन रखी थी। जो उन्हें अभी तक वापस नहीं मिली है।
उनकी बेटी डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन उसका सपना अधूरा रह गया। उन्हें न्याय चाहिए।
असली की जगह थमाई नकली ज्वेलरी

जिसके बाद पुलिस ने उन्हें चेन, टॉप्स और नाक की नथुनी सौंपे। पिता का कहना है कि जब इसकी जांच कराई तो सभी नकली पाए गए। सब इंस्पेक्टर प्रशांत शिवहरे ने तुरंत इस मामले में भेलूपुर थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम हॉउस के तीन कर्मचारियों शम्स परवेज, सुरेश लाल और राजेश कुमार को बुलाकर पूछताछ की। कर्मचारियों ने कहा कि भूलवश ज्वेलरी उनके पास छूट गई थी। इसे रख लीजिए।
पुलिस बोली- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
इस मामले में भेलूपुर थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्रा ने बताया- सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर पोस्ट मार्टम हाउस के तीन कर्मचारियों शम्स परवेज,सुरेश लाल और राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पिता ने संचालक पर लगाया है हत्या का आरोप
घटना के दिन ही पिता सुनील सिंह ने हॉस्टल संचालक पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने आरोप से इनकार किया। बाद में सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तरह तरह के आरोप लगने लगे। तब जाकर भेलूपुर पुलिस ने कथित हॉस्टल संचालक रामेश्वरम पांडेय पर हत्या का केस दर्ज किया। अब इस मामले में पुलिस आयुक्त ने एसआईटी गठित कर दी है। इसे लेकर सासाराम में भी लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था।