BCCI Annual Contract: केंद्रीय अनुबंध में जडेजा-हार्दिक को फायदा, राहुल को नुकसान, रहाणे-ईशांत बाहर

नईदिल्ली : बीसीसीआई ने साल अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध का एलान कर दिया है। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है। वहीं, पांच खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। छह खिलाड़ी बी ग्रेड और 11 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं। इस बार सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए+ ग्रेड में रखा गया है।

हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को ए ग्रेड में रखा गया है। चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल बी ग्रेड में हैं। वहीं, उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत सी ग्रेड में हैं।

ए+बीसी
रोहित शर्माहार्दिक पांड्याचेतेश्वर पुजाराउमेश यादव
विराट कोहलीरविचंद्रन अश्विनलोकेश राहुलशिखर धवन
जसप्रीत बुमराहमोहम्मद शमीश्रेयस अय्यरशार्दुल ठाकुर
रवींद्र जडेजाऋषभ पंतमोहम्मद सिराजईशान किशन
 अक्षर पटेलसूर्यकुमार यादवदीपक हुड्डा
  शुभमन गिलयुजवेन्द्र चहल
   कुलदीप यादव
   वॉशिंगटन सुंदर
   संजू सैमसन
   अर्शदीप सिंह
   केएस भरत

बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ और बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है।

किसे फायदा किसे नुकसान
रवींद्र जडेजा पहले ए ग्रेड में थे, अब उन्हें ए+ ग्रेड में शामिल किया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या पहले सी ग्रेड में थे और इस बार ए ग्रेड में रखा गया है। अक्षर पटेल को भी बी ग्रेड से ए ग्रेड में लाया गया है। लोकेश राहुल को ए से बी ग्रेड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को सी से बी ग्रेड में लाया गया है। शार्दुल ठाकुर बी से सी ग्रेड में चले गए हैं। अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा पहले बी ग्रेड में थे। इस बार दोनों को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है।

 ईशान किशन, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत पहले केन्द्रीय अनुबंध का हिस्सा नहीं थे। इन खिलाड़ियों के इस बार सी ग्रेड का अनुबंध दिया गया है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल और दीपक चाहर पहले सी ग्रेड में थे, जिन्हें अनुबंध से बाहर कर दिया गया है।