Vedant Samachar

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Vedant Samachar
3 Min Read

कांकेर ,02 मई 2025(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण 

समाज जिला कांकेर द्वारा अक्षय तृतीया पर भगवान

परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया।

स्थानीय ब्राह्मण समाज भवन में 30 अप्रैल को संध्या आयोजित कार्यक्रम

समाज के संरक्षक एवं राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राजेश

तिवारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई ।कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि

शिव कुमार शुक्ला , रवि किरण धर शर्मा , देहुती तिवारी,

आराधना शर्मा , एवं सुमन शर्मा तथा कार्य क्रम की अध्यक्षता

अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ  मंचस्थ अतिथियों

के द्वारा भगवान परशुराम जी का पूजा अर्चना एवं सामूहिक आरती के साथ किया

गया। अतिथियों का स्वागत निशांत शर्मा निर्मल तिवारी  गजेंद्र तिवारी

समीर मिश्रा सुशील तिवारी  टिंकेश्वर तिवारी राम अवतार शर्मा जितेंद्र

शर्मा दुर्गेश अवस्थी ने किया।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश तिवारी

ने भगवान परशुराम के जन्म, अवतार, उनके शौर्य पराक्रम बारे में बताते हुए

सभी से भगवान के बारे में अध्ययन मनन के साथ बच्चों में सही ज्ञान और

संस्कार को विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा आडंबर और कुरीतियों से

बचने समाजिक बैठकें आयोजित कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाना

चाहिए, साथ ही रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया ।

अध्यक्षता कर रहे हैं अनिल शर्मा ने  स्वागत उद्बोधन दिया। भगवान परशुराम

जी के जीवन चरित्र पर जितेन्द्र तिवारी ने प्रकाश डाला। इस दौरान हाल ही

में चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  अनूप शर्मा

जी को   सम्मानित किया गया।  कोषाध्यक्ष टिंकेश्वर तिवारी ने सभी

अतिथियों एवं कार्यऋम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महिला

समाज एवं युवा सदस्यों सहित समाज  के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त

किया । कार्यक्रम का सफल संचालन रामावतार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में

प्रमुख रूप से महिला समाज की सचिव सुनीता तिवारी द्रोपदी शर्मा निर्मला

शर्मा हेमलता शर्मा उत्पला शर्मा सुनीता लोकेश तिवारी माया तिवारी

स्वर्णालता तिवारी स्मिता शर्मा रेखा तिवारी मंजू शर्मा सुनीता शर्मा

प्रियंका दीवान मंजू दीवान सरला शर्मा जया मिश्रा सीमा शर्मा  रवि किरण

शर्मा रोली शर्मा ज्योति शर्मा हुकुमचंद शर्मा लोकेश तिवारी प्रकाश

तिवारी नितिन शर्मा सुषमा मिश्रा लोकभिराम दुबे प्रियांशु शर्मा मनोज

दुबे  सतीश मिश्रा कमल अवस्थी चाहत तिवारी आकाश मिश्रा मंटू शर्मा

गायत्री दुबे  लक्ष्मी दुबे रश्मि शर्मा उमा शर्मा सुनीता शर्मा आराध्या

शर्मा प्रीति तिवारी सुनील पांडे राकेश शर्मा अजय तिवारी पंकज तिवारी

सुरेंद्र शर्मा प्रशांत शर्मा गर्व शर्मासहित विशाल संख्या में समाज के

सदस्य उपस्थित थे

Share This Article