Rahul Gandhi को सजा, रायपुर में युवा कांग्रेस का आज दोपहर 2 बजे से प्रदर्शन

रायपुर, 23 मार्च । राहुल गांधी के मानहानि केस में दोषी पाए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता गांधी मैदान महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

कांग्रेस ने किया ट्वीट

सबको पता है, राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं।इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ED, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।