दिव्यांग, बुजुर्ग व नक्सल पीडि़तों को यात्रा अधिकार दिलाने चलाया जाएगा अभियान

जगदलपुर। दिव्यांग और बुजुर्गों को शासन की ओर से दिए गए यात्रा अधिकार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर चंदन कुमार ने इसके लिए पुलिस अधीक्षक, नगर गिम आयुक्त, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक, महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को निर्देशित किया है। 

इसके तहत राज्य शासन की ओर से दृष्टिहीन, बौद्विक दिव्यांग, दोनों पैरों से चलने में असमर्थ दिव्यांग 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और एचआईवी एड्स से पीडि़त व्यक्ति को एक परिचारक सहित 100 फीसदी तथा माओवाद से प्रभावित व्यक्तियों को 50 फीसदी बस यात्रा किराया में दिए गए छूट का लाभ प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए अभियान चलाकर अधिसूचना अनुसार शत-प्रतिशत लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र या पास उपलब्ध करवाते हुए शासन की ओर से प्रदाय उक्त छूट का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करने को कहा गया है। अन्य सहयोग व जानकारी के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऋषभ नायडू के मोबाईल नंबर 9755882748 तथा रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम. चेरियन के मोबाईल नंबर 9406480100 से समन्वय स्थापित किया जा सकता है।