चन्द्रा समाज कोरबा का जिला स्तरीय “होली मिलन” संपन्न

कोरबा,13 मार्च। चंद्रनाहु (चंद्रा) समाज कोरबा के जिला युवा समिति द्वारा सामाजिक भवन पोड़ीबहार मे “भव्य होली मिलन समारोह” का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक सदस्यों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया। होली मिलन में चंद्रा समाज कोरबा के लगभग 100 परिवारो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चन्द्रा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष राम रतन चन्द्रा उपस्थित रहे, अध्यक्षता केंद्रीय युवा अध्यक्ष महेंद्र (गुड्डू) चंद्रा ने किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद बसंत चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र चंद्रा, समाज सेवी बनवारी चंद्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमर सिंह चंद्रा, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष उमेश चन्द्रा, भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष जीवन प्रकाश चंद्रा, केंद्रीय संगठन सचिव बजरंग चंद्रा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, केंद्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चंद्रा, पूर्व केंद्रीय अध्यसक्ष डॉक्टर जे.पी.चंद्रा, केंद्रीय महिला अध्यक्ष पुष्पा नारायण चंद्रा थे।

कार्यक्रम मे महिला-पुरूष व बच्चो के द्वारा हर्षोल्लास के साथ नृत्य किया गया एवं सभी परिवार को जिला युवा समिति के द्वारा उपहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला युवा समिति के अध्यक्ष सौरभ चंद्रा, केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष रामकुमार चंद्रा जिला युवा समिति के उपाध्यक्ष हरीश चंद्रा, सीताराम चंद्रा, सुदेश चंद्रा, ट्विंकल चंद्रा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र चंद्रा, सचिव पारसमणि चंद्रा की अहम भूमिका रही।