छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी से राहत के आसार, हो सकती है बारिश…

रायपुर । मार्च की तपती गर्मी से परेशान लोगों को अगले सप्ताह से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है और बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नम हवाएं आने वाली हैं।

इसके प्रभाव से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च से मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा। बताया जा रहा है कि 16 से 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं।

शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं हुआ।

दोपहर की तपिश अब बढ़ने लगी है और रात में भी ठंड हो गई है। गर्मी बढ़ते ही अब ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री काफी बढ़ गई है। कोल्ड्रिंक्स, आइसक्रीम के साथ ही गन्ना रस, लस्सी की दुकानें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देखी जा सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हवा की दिशा में बदलाव संभावित है, इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में वर्षा संभावित है।