सोने व चांदी के भाव में गिरावट जारी

मुंबई ,10 मार्च । होली से लगातार सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है।  लगातार तीसरे दिन सोने व चांदी के भाव गिरे हैं शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 52,450 रुपये व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम 55,070 रुपये है वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलो 67,400 रुपये है। 

असल में उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है। सोने व चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।  सराफा का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है।  प्रति किलो चांदी के दर में आज 100 रुपए गिरावट देखी गयी हैं। 

आज चांदी प्रति किलो 67,400 रुपये के भाव से बेची जाएगी जबकि कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 67,500 रुपये की दर से बिक्री की गई है। 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 100 रुपए से की गिरावट देखी गयी हैं. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल(गुरुवार) शाम 52,550 रुपये बिका।

आज इसकी कीमत 52,450 रुपये तय की गई है. यानी दाम में 100 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 55,180 रुपये के भाव से खरीदा। आज भी इसकी कीमत 55,070 रुपये तय की गयी है. यानी भाव में 110 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती देखी जा रही है, जिस वजह से सोने के दाम में फिलहाल गिरावट चल रही है।फिलहाल लोगों के लिए सोने में इन्वेस्टमेंट करने का यह सबसे सुनहरा मौका हैं क्योंकि सोना को एक बहुत ही सेफ असेट् माना जाता है।