60 प्रधान पाठकों को डाईट में दिया लीडरशीप क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण

कांकेर ,06 मार्च  राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व केन्द्र नई दिल्ली जो राष्ट्रीय योजना एवं प्रशासन संस्थान के अंतर्गत स्कूल लीडरशिप पर कार्य करती है। डाइट कांकेर में विद्यालय प्रमुखों द्वारा विद्यालय में गुणात्मक बदलाव लाने के लिए पूर्व माध्यमिक शाला के साठ प्रधान पाठकों का दस दिवसीय राज्य स्तरीय लीडरशिप में क्षमता संवर्धन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का प्रारंभ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर से लीडरशिप अकादमी के नोडल डी.दर्शन और डाइट कांकेर के प्राचार्य आनंद कुमार गुप्ता ने लीडरशिप प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं उद्देश्य पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए।

प्रशिक्षण में अलग-अलग जिलों से दो-दो मास्टर ट्रेनर्स प्रतिदिन डाईट कांकेर में उपस्थित होकर दस दिवसीय प्रशिक्षण दिये। प्रथम दिवस सैयद कुरैशी प्राचार्य जिला मोहला एवं धनेश सिन्हा प्राचार्य जिला राजनांदगांव ने विद्यालय नेतृत्व की समझ, स्वयं की विकास पर तथा दूसरे दिवस शिक्षण अधिगम का रूपान्तरण, विजन व विकास पर जानकारी दिये। तीसरे दिवस भुपेन्द्रधर दीवान व्याख्याता जिला-बिलासपुर ने दल बनाना और दल का नेतृत्व करना और व्यावसायिक विकास पर जानकारी दिये। चौथे दिवस पर प्रद्युमन कुमार शर्मा और गोपेश कुमार साहू व्याख्याता जिला-जांजगीर से उपस्थित होकर विद्यालय और शिक्षा का उद्देश्य, कक्षा में सक्रिय अधिगम प्रयोग और पांचवे दिवस बच्चों की विकासात्मक आवश्यकता की समझ बनाना, विद्यालय और कक्षा में समावेशी संस्कृति का सृजन पर प्रधान पाठकों को क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण दिया गया।  

छठवें दिवस समीर चंद्र प्रधान प्राचार्य जिला-महासमुंद और मनेश कुमार सिंह प्राचार्य कुरूद जिला-धमतरी प्रशिक्षण में उपस्थित होकर नवाचारों का नेतृत्व, समूह की सक्रियता और विवाद का समाधान, स्टाफ की बैठकें विषय पर जानकारी दी। सातवें दिवस भास्कर देवांगन तकनीकी नोडल एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर और आनंद मसीह व्याख्याता जिला रायपुर ने विद्यालय में नवाचार संस्कृति का निर्माण, साझेदारियों का नेतृत्व विषय पर प्रधान पाठकों को। आठवें दिवस अभिषेक शर्मा व्याख्याता उच्च शिक्षा संस्थान बिलासपुर और भुपेन्द्र शर्मा व्याख्याता जिला बिलासपुर डाईट में उपस्थित होकर साझेदारियों का नेतृत्व, समेकन तथा विद्यालय परिस्थिति के अनुसार प्रयोग, समुदाय के साथ कार्य पर अपना अनुभव साझा किया।

नवें दिवस एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर से ट्रांसफॉर्म स्कूल (एनजीओ) रंजु मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी और उत्तम साहू तकनीकी सहायक डाईट में उपस्थित होकर विद्यालय विकास योजना की रूपरेखा, अच्छे एसडीपी के लिए मापदण्ड का निर्माण पर जानकारी दिये। दसवें दिवस धनेश सिन्हा प्राचार्य जिला-राजनांदगांव और जिला नोडल बालाराम सिन्हा ने विद्यालय प्रमुखों के साथ एक वर्षीय कार्यक्रम संलग्नता और विकास योजना पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दिये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाईट के व्याख्याता हेमचंद सिन्हा, जनक कुमार सिन्हा, रामेश्वरी गौतम, कनक नाथ, शशि सिंह, गिरीश गौतम, प्रिति कुजूर एवं समस्त डाईट स्टाफ का आवश्यक सहयोग रहा।