दिल्ली बदलीस, पंजाब बदलिस, अब बदलहि छत्तीसगढ़ : संजीव झा

रायपुर ,04 मार्च । आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा और चुनाव प्रभारी गोपाल राय शनिवार को रायपुर पहुंचे। 5  मार्च से रायपुर में शुरू हो रहे कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के विषय पर बात करते हुए संजीव झा ने बताया कि रायपुर में कार्यकर्ता संवाद की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश और उत्साह है। प्रदेश भर से कार्य का सैलाब उमड़ने की संभावना है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने आज रायपुर पहुंच कर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मार्च को प्रदेश भर के कार्यकताओं से जोरा ग्राउंड, रायपुर में संवाद करेंगे।

प्रदेश कार्यकर्ता संवाद के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंज मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रायपुर आ रहे है। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधान सभा चुनाव को देखते हुए यह पल आप कार्यकर्ताओं के लिए गौरव अभिमान और अति उत्साहित करने वाला  है। हमारे शीर्ष नेतृत्व का रायपुर आगमन और प्रदेश कार्यकर्ता संवाद आप छत्तीसगढ़ के लिए 2023 विधान सभा चुनाव की तैयारी को और मजबूती प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह वर्धन के साथ जोश भर आगे बढ़ाएगा।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने आगे कहा कि प्रदेश कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रायपुर में जोरा ग्राउंड, कृषि विश्वविद् सामने, जी. ई. रोड, में होगा और कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं जोश और उत्साह है और प्रदेश भर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है के उत्तर, दक्षिण और मध्य जोन स्तर पर तैयारी चल रही है। संजीव झा ने बताया कि प्रदेश कार्यकर्ता संवाद का आयोजन 5 मार्च से होगा, जिसमे अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगे और विधानसभा चुनाव 2023 की रणनीति तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब प्रदेश को मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वास्थ्य बिजली पानी किसानी की समस्या, आदिवासियों पर हक और जनसुरक्षा के नाम पर मुद्दे जो पिछली सरकारी के माल में सिर्फ खाना पूर्ति बनकर रह गए। है उसपर विस्तार से काम करेगी और जन साधारण तक अपनी ले कर आयेगी। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 सालों में सिर्फ नाम के काम का दिखावा भर किया और भ्रष्टाचार लगातार हो रहा है। कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है इसके उदहारण रोज देखने सुनने को मिल रहे है।

दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने जिस प्रकार पूरी दिल्ली में सिर्फ साल में बहुत से कार्य किए फिर मैं क्यों नहीं? मुफ्त बिजली (सीमित) और बिजली के भाव बिलकुल बड़े नहीं और मुफ्त पानी भी दे रही है और स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त दे रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में ये सब अब भी कोसों दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे लोकलुभावन घोषणा कर होर्डिंग पर बड़े बड़े विज्ञापन तक ही सीमित रहने हुए फल से वोट लेने की राजनीति में लिप्त है। पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली पानी स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है।

संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके है जो संगठन विस्तार को आगे सर्किल इंचार्ज और बूथ स्तर तक ले जायेंगे। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन 2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है। संजीव झा ने अंत में कहा कि प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर एक बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुके है। दिल्ली बदलीस, पंजाब बदलिस, अब बदलहि छत्तीसगढ़।