[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA:ठाकुर देव को धान अर्पित कर मनाया अक्ती तिहार

कोरबा,30 अप्रैल (वेदांत समाचार)। जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम बोईदा में अक्षय तृतीया (अक्ती तिहार) का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने ठाकुर देव की पूजा की और अच्छी फसल की कामना की।

बोईदा में अच्छी फसल की कामना के साथ की पूजा

बच्चे और युवा अपने घर से टोकरी में धान लेकर पूजा स्थल पर पहुंचे। बैगा उदय सिंह मरावी और बलदेव जगत ने गांव के लोगों के साथ मिलकर ठाकुर देव और प्रकृति का स्मरण करते हुए अच्छी बारिश और भरपूर फसल की कामना की। इस अवसर पर गांव के सभी लोगों ने अपने घर से धान लेकर पूजा स्थल पर अर्पित किया।

परंपरा का निर्वहन

ग्राम बोईदा में अक्ती तिहार की पूजा परंपरागत तरीके से की गई। इस अवसर पर बच्चे हल चलाते हुए रस्म निभाते नजर आए। पूजा के बाद धान को पुनः अपने घर ले जाया गया और घर पहुंचने से पहले महिलाओं ने आंगन में पानी अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद धान को खेतों में ले जाकर नेंग किया गया, जो फसल की शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

[metaslider id="133"]